पाकिस्तान की IT मंत्री ने कहा, स्टारलिंक सेवा इस साल के अंत तक हो सकती है शुरू
पाकिस्तान के लगभग 78 सालों की इतिहास में वे ज्यादातर क्षेत्र में भारत से पीछे रहा है. भारत में इस समय तेज इंटरनेट देने वाली कई कंपनिया मौजूद हैं और इसको और तेज बनाने के लिए एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में लाने की बात हो रही है. फरवरी में नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की मुलाकात के दौरान इसमें प्रगर्ती भी हुई है.
पाकिस्तान की IT मंत्री ने एक ऐसा दावा कर दिया है, जिससे लग रहा है कि पाकिस्तान सैटेलाइट इंटरनेट लाने में बाजी मार जाएगा. एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक पाकिस्तान की संघीय सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और दूरसंचार मंत्री शाज़ा फातिमा ख्वाजा ने सोमवार को ऐलान किया कि स्टारलिंक सर्विस इस साल नवंबर या दिसंबर तक चालू होने की उम्मीद है.
वहीं बांग्लादेश ने भी स्टारलिंक को सेवाएं देने के लिए लाइसेंस दे दिया है और जल्द ही यहां भी स्टारलिंक की सेवाएं शुरू हो सकती हैं. हालांकि, भारत में भी स्टारलिंक सेवाओं की शुरुआत पर विचार चल रहा है, लेकिन ये कब संभव होगा इसकी तारीख तय नहीं हुई है.
नेशनल असेंबली को दी गई जानकारी
टेक अरबपति एलन मस्क के कंपनी स्टारलिंक सर्विसेज दुनिया की सबसे ज्यादा तकनीकी रूप से उन्नत कंपनियों में से एक है, जो लो अर्थ ऑर्बिट उपग्रहों के जरिए से इंटरनेट सर्विस प्रदान करती है. IT मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक पिछले महीने उपग्रह-आधारित इंटरनेट सर्विस को पाकिस्तान में लाने के लिए अस्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान किया गया था. सोमवार को IT पर नेशनल असेंबली की स्थायी समिति को स्टारलिंक के साथ चर्चा के बारे में जानकारी दी गई, जहां यह साफ हो गया कि लाइसेंसिंग व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी है.
शाज़ा ने जानकारी दी कि स्टारलिंक का बुनियादी ढांचा स्थापित होने के बाद, इसकी सेवाएं नवंबर या दिसंबर 2025 में तक चालू हो जाएंगी.
भारत कर रहा विचार
भारत में भी मस्क की स्टारलिंक इंटरनेट और टेस्ला कारों को लाने की बात चल रही है. अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि भारत में स्टारलिंक कब तक अपनी इंटरनेट सेवाएं देगा, लेकिन इसके लिए वार्ता और काम जारी है.
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट के नए किंग? अभिषेक शर्मा ने बाबर आजम और वॉर्नर को पछाड़कर बनाया यह रिकॉर्ड।
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।
सबरीमाला सुनवाई में बड़ा सवाल, क्या स्पर्श से अपवित्र होते हैं देवता?
राजधानी में सियासी हलचल तेज, BJP आज कर सकती है बड़े ऐलान
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने थपथपाई विभाग की पीठ; नवाचार और टीमवर्क को बताया सफलता का मंत्र।
मतदान से पहले चुनावी प्रचार का शोर खत्म, नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत
बिलासपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बहू पर भी लागू होगी पति वाली कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी।
बयानबाजी पर सियासी-धार्मिक तकरार, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया करारा जवाब
किसानों के हित में फैसला, कैबिनेट ने 4 गुना मुआवजा किया मंजूर
जहां गूंजीं थीं चीखें, आज कैसा है बैसरन घाटी का हाल
छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान; भोरमदेव अभयारण्य में 27 अप्रैल से शुरू होगी जंगल सफारी।