साइबर ठगो का नया पेत्रा... 'ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट' GIF फाइल्स के जरिए लिंक भेज बना रहे लोगो को ठगी का शिकार
भोपाल: सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मैसेज भेजकर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों ने फोन हैक करने का नया तरीका खोज निकाला है। साइबर अपराधी अब लोगों को तस्वीरें या GIF फॉर्मेट फाइल भेज रहे हैं। इन पर क्लिक करते ही इनमें छिपी APK फाइल अपने आप फोन में डाउनलोड हो जाती है और फोन हैक हो जाता है। इसके बाद अपराधी फोन को मिरर कर वॉलेट से पैसे उड़ा लेते हैं। हाल ही में एक व्यक्ति के साथ ऐसी ही घटना हुई।
स्टेट साइबर सेल के एसआई हेमंत पाठक ने बताया, अगर यूजर मोबाइल में इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल नहीं भी करता है तो भी आरोपी अकाउंट खाली कर देते हैं। फोन हैक करने के बाद आरोपी यूजर के नंबर से दूसरे फोन पर मोबाइल वॉलेट डाउनलोड कर लेते हैं। वॉलेट का ओटीपी उनके पास पहुंच जाता है और वे इसे दूसरी डिवाइस में एक्टिवेट कर पैसे उड़ा लेते हैं। मामले में एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, अनजान नंबरों से आने वाली फोटो और GIF फाइल को डाउनलोड करने से बचें।
ऐसे बरते सावधानी
GIF फाइल को डाउनलोड करके चलाते ही उनमें छिपी APK फाइल सीधे सेटिंग में चली जाती हैं। जहां वे अपने आप अपनी जगह बना लेती हैं। चलाने के बाद वे सिस्टम को हैक कर लेते हैं। फोटो डाउनलोड होने के बाद भी APK फाइल सेटिंग्स में अपनी जगह बना लेती हैं।
गोपनीयता भी खतरे में
फोन हैक होने के बाद जहां बैंक अकाउंट खाली होने का खतरा रहता है, वहीं फोन की तस्वीरें, वीडियो और फोन बुक भी हैकर्स को साफ दिखाई देने लगती हैं। हैकर्स मेल और दूसरे दस्तावेज भी आसानी से देख सकते हैं। इससे गोपनीयता खतरे में पड़ जाती है।
मतदान से पहले चुनावी प्रचार का शोर खत्म, नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत
बिलासपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बहू पर भी लागू होगी पति वाली कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी।
बयानबाजी पर सियासी-धार्मिक तकरार, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया करारा जवाब
किसानों के हित में फैसला, कैबिनेट ने 4 गुना मुआवजा किया मंजूर
जहां गूंजीं थीं चीखें, आज कैसा है बैसरन घाटी का हाल
छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान; भोरमदेव अभयारण्य में 27 अप्रैल से शुरू होगी जंगल सफारी।
राजधानी में बड़ा हादसा, नरेला की फैक्टरी में लगी भयंकर आग
'ए स्टोरी दैट रिफ्यूज्ड टू डाई': 14 साल बाद सामने आएंगे इरफान खान के अनदेखे फिल्मी पल।
70 के दशक की दो हसीनाओं में वैचारिक टकराव? जीनत अमान पर मुमताज की तीखी टिप्पणी।
‘रावण’ और ‘जहरीला सांप’ जैसे बयान, खरगे के पुराने विवाद फिर चर्चा में
10 करोड़ की वापसी और 'प्रलय' में पार्टनरशिप; रणवीर सिंह ने फरहान को दिया सुलह का प्रस्ताव।
एमपी में गर्मी से हाल बेहाल, मैहर में 5वीं तक छुट्टी, रातें भी रहेंगी गर्म
ट्रम्प का बयान: ईरान में एकजुटता की कमी, इसलिए बढ़ाया गया सीजफायर
गोविंदा के गिरते करियर पर समीर अंजान भावुक; बोले- 'उनका वक्त फिलहाल खराब चल रहा है'।
एमपी के अनूपपुर में बदमाशों का कहर, पुलिस पर पथराव, सर्विस रिवॉल्वर छीनी