सऊदी अरब के नए यात्रा प्रतिबंध1 3अ लप्रै से मध्य जून तक प्रभावी होंगे
सऊदी अरब सरकार ने नए यात्रा प्रतिबंध लागू किए हैं. जिसमें भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 14 देशों के ऊपर ये प्रतिबंध लगाए गए हैं. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह प्रतिबंध 13 अप्रैल से मध्य जून तक लागू रहेगा, यानी हज यात्रा पूरी होने तक ये प्रतिबंध जारी रहेंगे.
सऊदी में हज यात्रा के दौरान दुनिया भर से आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है और वो लोग भी मक्का मदीना पहुंच जाते हैं, जिनके पास हज वीजा नहीं है. जिसकी वजह हज मंत्रालय के इंतजाम में रुकावट पैदा हो जाती है. पिछले साल ऐसे ही हज में संख्या बढ़ने और अधिक गर्मी की वजह से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
कौन से वीजा होंगे सस्पेंड?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए दिशा-निर्देशों के तहत उमरा वीजा, बिजनेस विजिट वीजा और फैमिली विजिट वीजा को निलंबित कर दिया गया है. सऊदी अरब के वीजा प्रतिबंध से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के उन लोगों को निराशा हुई है, जो इन वीजा की मदद से हज के समय मक्का और मदीना जाना चाहते थे.
सऊदी क्राउन प्रिंस के निर्देश के बाद उठाया कदम
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को सख्त वीज़ा विनियमन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है ताकि देश में हज यात्रा सुचारू और सुरक्षित तरीके से पूरी हो.
सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा कि यह कदम लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के हज करने से रोकेगा. अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अन्य देशों के नागरिक उमरा वीजा या विजिट वीजा के साथ सऊदी अरब आते हैं और पवित्र मक्का में हज करने के लिए अवैध रूप से वहां रुकते हैं.
किन देशों पर लगा प्रतिबंध
सऊदी अरब ने करीब 13 देशों के वीजा को सस्पेंड किया हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल
मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप