जया बच्चन का वायरल वीडियो: मनोज कुमार की प्रेयर मीट में बुजुर्ग महिला पर गुस्सा, हाथ झटकते नज़र आई!
Jaya Bachchan: जया बच्चन अक्सर अपने एंगर को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्हें कई बार पैपराजी या अन्य लोगों पर चिल्लाते और भड़कते हुए देखा गया है. जया रविवार को मनोज कुमार की प्रेयर मीट में शामिल हुईं. इस दौरान वह हम उम्र महिला पर गुस्सा हो गईं. उनका हाथ झटक दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जया एक बुजुर्ग फैन से फोटो मांगने पर नाराज हो गईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जया कुछ महिलाओं से बात करते हुए देखा जा सकता है. इसी बीच, एक बुजुर्ग महिला जया बच्चन के कंधे पर थपथपाती है. जिससे वह चौंक जाती हैं. जब जया बच्चन पीछे मुड़ती हैं, तो एक आदमी- जो संभवतः उस बुजुर्ग महिला के साथ था- वह अपने मोबाइल-कैमार से दोनों की तस्वीर लेने की कोशिश करता है. जब महिला हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाती है, तो जया बच्चन उसका हाथ झटक देती हैं और उस आदमी को इस मौके पर फोटो खींचने के लिए टोकती हैं.
वायरल वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
जया बच्चन के इस व्यवहार पर लोग मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों ने उनके व्यवहार को रूड बताया, जबकि कुछ लोगों ने सपोर्ट किया और कहा कि यह फोटो मांगने का सही मौका नहीं है. एक यूजर ने कमेंट किया, "मुझे नहीं लगता कि वह मिलने की कोशिश कर रही थी, बल्कि जया के साथ फोटो खींचने की कोशिश कर रही थी. अंतिम संस्कार फोटो खींचने की सही जगह नहीं है."
जया बच्चन का नेटिजंस ने किया सपोर्ट
एक अन्य यूजर ने लिखा,"जया भी शांति से बात कर सकती थीं." एक और यूजर ने लिखा, "मुझे खेद है, लेकिन आप कैसे सोच सकते हैं कि अंतिम संस्कार फोटो मांगने का उचित स्थान है?" एक और फैन ने लिखा, "प्रेयर मीट में फोटो खींचने की कोशिश करने वाले लोगों को बाहर निकाल देना चाहिए. इस बार, जया सही हैं."
मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में शामिल हुए ये सेलेब्स
बता दें, मनोज कुमार का 4 अप्रैल की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में उम्र संबंधित समस्याओं के कारण निधन हो गया. 5 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. 6 अप्रैल, रविवार को प्रेयर मीट में आमिर खान, आशा पारेख, रमेश सिप्पी, राकेश रोशन, हनी ईरानी, डेविड धवन, जॉनी लीवर, जावेद जाफरी, सुभाष घई, अरुणा ईरानी, रंजीत, शेखर सुमन, अशोक पंडित, विंदू दारा सिंह, मुकेश ऋषि, ईशा देओल, जायद खान, धीरज कुमार, पूनम सिन्हा, सोनू निगम, उदित नारायण और अनु मलिक ने शिरकत की.
मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट