'सिकंदर' की कमाई में गिरावट के बीच सलमान का बड़ा फैसला, 30 साल बाद 'अंदाज अपना अपना' री-रिलीज
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. शुरुआती दो दिनों तक फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी. लेकिन इसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई. सिकंदर का मुकद्दर लगातार बिगड़ता जा रहा है. फैंस को जैसी उम्मीद फिल्म से थी सलमान वो कारनामा नहीं कर सके. हालांकि सिकंदर के बीच अब सलमान ने बड़ा ऐलान कर दिया है, जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है.
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक बड़ी गुड न्यूज शेयर की है. सलमान खान और आमिर खान की 30 साल पुरानी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की री रिलीज का ऐलान पहले ही हो गया था. अब सलमान ने भी फैंस के साथ ये न्यूज शेयर की है. फैंस को एक बार फिर से 30 साल बाद आमिर और सलमान की जोड़ी एंटरटेन करने वाली है.
सलमान ने दी फैंस को गुड न्यूज
कुछ दिनों पहले इस सुपरहिट फिल्म का टीजर सामने आया था, जबकि अब सलमान ने अपने एक्स हैंडल से इसका ट्रेलर जारी किया है. एक्टर ने साथ में लिखा, "अमर प्रेम का अंदाज वापस आ गया है. अंदाज अपना अपना 25 अप्रैल 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी."
बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी 'अंदाज अपना अपना'
अंदाज अपना अपना काफी पसंद की गई है. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाई थी. अंदाज अपना अपना की गिनती एवरेज फिल्मों में होती है. सलमान और आमिर के साथ फिल्म में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन ने लीड रोल प्ले किया था. इसके अलावा फिल्म का हिस्सा परेश रावल, टीकू तल्सानिया और शक्ति कपूर जैसे कलाकार भी थे. इसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया था और इसके प्रोड्यूसर थे विनय कुमार सिंह. करीब तीन करोड़ रूपये में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' से होगा क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर 'अंदाज अपना अपना' का क्लैश इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो'और साउथ एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' से होगा. ये दोनों फिल्में भी 25 अप्रैल को ही रिलीज होने वाली है.
मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप