बीकानेर से बिलासपुर जा रही ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई. घटना उज्जैन के तराना स्टेशन के पास हुई.
उज्जैन: बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस 20846 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लग गई. घटना उज्जैन स्टेशन से रवाना होने के करीब 35 किलोमीटर बाद तराना स्टेशन के पास हुई. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.
बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस में लगी आग
बीकानेर-बिलासपुर ट्रेन उज्जैन पहुंची और यहां स्टेशन से रवाना हुई. 35 किलोमीटर की दूरी तय कर ट्रेन मक्सी स्टेशन पहुंचने ही वाली थी लेकिन इसके पहले तराना स्टेशन के पास आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन में अफरतफरी मच गई. ट्रेन को तराना स्टेशन पर रोका गया और दमकल को सूचित किया गया. ट्रेन के एसी को पावर सप्लाई देने वाले जनरेटर वाले डिब्बे में पहले तेजी से धुंआ उठा और फिर अचानक आग की लपटें निकलने लगीं. तेज गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.
जनरेटर डिब्बे को ट्रेन से किया गया अलग
ट्रेन में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने सबसे पहले जनरेटर डिब्बे को ट्रेन से अलग करवाया. मौके पर मौजूद कई लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बाल्टियों से पानी डालना शुरू कर दिया था. बाद में दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.
'ट्रेन को किया रवाना, कोई जनहानि नहीं'
रेलवे पीआरओ खेमचंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि "बीकानेर से बिलासपुर जा रही ट्रेन में तराना स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. जनरेटर डिब्बे को हटाकर ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया है."
कड़ा रुख: पहलगाम हमले की बरसी पर पीएम मोदी ने आतंकवाद पर साधा निशाना
मध्यप्रदेश में आज कैबिनेट का बड़ा दिन, कई अहम फैसले संभव
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही फूलों की बारिश, CM धामी ने कराई विशेष पूजा
बाबा महाकाल के दरबार में रवि किशन, बोले- सब कुछ भोलेनाथ की कृपा
सुरक्षा चाक-चौबंद: चारधाम यात्रा में 7000 पुलिसकर्मी और हाईटेक सर्विलांस
आज का पंचांग
मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा