लंदन के कार्डियोलाॅजिस्ट के नाम पर फर्जी डाॅक्टर करता रहा दिल के मरीजों का इलाज और ऑपरेशन, 12 मरीजों की मौत का आरोप
दमोह: मिशन अस्पताल में दिल के मरीजों के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है. दरअसल मिशन अस्पताल में लंदन के कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ एनजोन केम के नाम पर एक फर्जी डाॅक्टर ने करीब ढाई महीने काम किया. इस दौरान करीब 15 हार्ट सर्जरी करने और इनमें से 12 मरीजों की मौत होने के आरोप लग रहे हैं. हांलाकि इस मामले में सीएमएचओ ने प्रारंभिक जांच में 2 मौतों की बात कही है. बताया जा रहा है कि इस मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की टीम दमोह पहुंचकर जांच करने वाली है. इधर कलेक्टर ने मामले की जांच होने पर सही स्थिति बताए जाने की बात कही है.
लंदन के कार्डियोलाॅजिस्ट के नाम पर फर्जी डॉक्टर
दमोह के मिशन अस्पताल पर आरोप लगे हैं कि यहां पर लंदन के कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ एनजोन केम के नाम पर एक फर्जी डाॅक्टर ने लोगों का इलाज किया और यहां तक कि 15 सर्जरी कर डाली. इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच इन 15 लोगों में से 7 मरीजों की मौत भी हो चुकी है. हांलाकि जिले के सीएमएचओ डाॅ मुकेश जैन और डीएचओ डाॅ विक्रम चौहान ने अब तक सिर्फ 2 मौतों की पुष्टि की है और जांच चलने तक कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.
फर्जी डाॅक्टर नरेन्द्र यादव हुआ फरार
मामला सामने आने के बाद फर्जी डाॅक्टर नरेन्द्र यादव फरार हो गया है. बाल कल्याण समिति ने डाॅ नरेन्द्र यादव पर फर्जी ऑपरेशन करने के आरोप लगाए हैं. नरेन्द्र यादव पर आरोप है कि उसने लंदन के डॉक्टर एनजोन केम के नाम से अस्पताल में नौकरी की और हार्ट पेशेंट की सर्जरी की.
जांच में देरी के चलते मानव अधिकार में शिकायत
इस मामले में शिकायतकर्ता एडवोकेट दीपक तिवारी ने जांच में देरी के चलते मार्च में मानव अधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी. दीपक तिवारी का कहना है कि "अगर गंभीरता से जांच की जाए, तो मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ेगा. वहीं राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही जांच टीम दमोह भेजने की बात कही है. जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी."
बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने उठाया मामला
बाल संरक्षण आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर इस मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि अस्पताल प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से जुड़ा है, जहां बडे पैमाने पर सरकारी राशि के दुरुपयोग की संभावना है.
क्या कहते हैं जिम्मेदार
इस मामले में अस्पताल की मैनेजर पुष्पा खरे ने सर्जरी और मौतों के गलत आंकड़े पेश किए जाने की बात कही है. वहीं कलेक्टर सुधीर कोचर ने जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है. वहीं सीएमएचओ डाॅ मुकेश जैन का कहना है कि जांच होने तक मामला गोपनीय रखने के लिए कहा गया है. जांच के बाद ही कोई टिप्पणी कर पाएंगे.
मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
केदारनाथ धाम में अनुशासन सख्त, मोबाइल उपयोग पूरी तरह बंद