भाजपा स्थापन दिवस होगा विशेष; #BJP4vikshitbharat हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट करने की अपील
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को इंदौर जिला मुख्यालय सहित सभी कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर हैशटैग #BJP4vikshitbharat के साथ सेल्फी पोस्ट करें। इस दिन कार्यालयों में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और मिठाइयां बांटी जाएंगी। स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन: भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शनिवार 4 मार्च को जावरा कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 और 7 अप्रैल को पार्टी के प्राथमिक सदस्यों के साथ संभाग स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ता भाग लेंगे।
सम्मेलन में तीन मुख्य विषयों पर चर्चा होगी
- भाजपा की चुनावी सफलता और संगठनात्मक विस्तार
- भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया बदलाव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा
बूथ स्तर पर जाएंगे भाजपा नेता
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष आयोजनों के अलावा पार्टी नेता 7 से 13 अप्रैल के बीच बूथों पर जाएंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
आगामी गतिविधियां
13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई और परिसर को सजाने के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा। वहीं, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और मिठाई बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सभी मंडलों की बैठकें संपन्न
सुमित मिश्रा ने यह भी बताया कि कार्यक्रमों के संबंध में सभी 34 मंडलों की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। इसके साथ ही 5 अप्रैल तक सभी 340 शक्ति केंद्रों पर बैठकें भी पूरी कर ली जाएंगी। इस बार भाजपा के स्थापना दिवस पर इंदौर में कई बड़े आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
केदारनाथ धाम में अनुशासन सख्त, मोबाइल उपयोग पूरी तरह बंद
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
यात्रियों को झटका, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला शेड्यूल
नियमों को ठेंगा दिखाकर निजी कंपनी का प्रमोशन, सरगुजा के दो स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस