वक्फ बिल पर विवाद: कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई में विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी
Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल संसद से पास हो चुका है. अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. महामहिम की मंजूरी के बाद यह कानून की शक्ल ले लेगा. हालांकि वक्फ बिल पास होने के बाद भारत के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है. शुक्रवार को कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद सहित भारत के कई शहरों में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए. विरोध कर रहे लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वक्फ बिल का समर्थन करने वाले नेताओं के पुतले फूंके.
कोलकाता में बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे लोग
वक्फ बिल के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भारी प्रदर्शन हो रहा है. शुक्रवार को बंगाल की राजधानी कोलकाता में मुस्लिम समुदाय की भारी भीड़ राष्ट्रीय ध्वज लहराते वक्फ बिल के विरोध के पोस्टर लिए सड़कों पर उत आए. एक न्यूज एजेंसी ने बताया कि कई विरोध प्रदर्शन वक्फ संरक्षण के लिए संयुक्त मंच द्वारा आयोजित किए गए थे.
अहमदाबाद में भी भारी विरोध
गुजरात के अहमदाबाद से भी विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई है. अहमदाबाद में हो रहे प्रदर्शन के वीडियो में पुलिस सड़क पर बैठे बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने की कोशिश करती नजर आ रही है. गुजरात में पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीम या AIMIM की राज्य इकाई के प्रमुख और उसके 40 सदस्यों को हिरासत में लिया.
साउथ एक्टर विजय की पार्टी का विरोध
दक्षिण भारत से भी विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई. चेन्नई में अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कझगम ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी. टीवीके कार्यकर्ता चेन्नई और कोयंबटूर तथा तिरुचिरापल्ली जैसे प्रमुख शहरों में एकत्र हुए और 'वक्फ विधेयक को अस्वीकार करो' तथा 'मुसलमानों के अधिकार मत छीनो' जैसे नारे लगाए. साउथ एक्टर विजय ने वक्फ विधेयक को "लोकतंत्र विरोधी" बताया तथा कहा कि इसके पारित होने से भारत की धर्मनिरपेक्ष नींव पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है.
बेंगलुरु में सड़कों पर उतरी महिलाएं
बेंगलुरु से भी विरोध की तस्वीरें सामने आई. बेंगलुरु में वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी दिखी. बेंगलुरु में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी तनाव दिखा. पुलिस उपायुक्त ने कहा, "हमने सभी से पूरा विधेयक पढ़ने के बाद ही कोई राय बनाने को कहा है और हम सोशल मीडिया पर लगातार नज़र रख रहे हैं..."
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
खुशियों के बीच हिंसा, शादी समारोह में चली धारदार हथियार
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह प्रभावित
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध