सनी देओल की 'डर' के साथ फिर से थिएटर में मचाएगा रोमांच, 32 साल बाद हुई री-रिलीज
Darr: सनी देओल की 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. लेकिन उससे पहले सनी देओल की आइकॉनिक फिल्म 'डर' 4 अप्रैल को एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. लगभग 32 साल बाद यह फिल्म री-रिलीज के साथ दर्शकों के सामने आई है, जिसने 1993 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, शाहरुख खान और जूही चावला की तिकड़ी ने शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था. लेकिन डर की की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा आज भी चर्चा में है, जब सनी देओल के 'ढाई किलो के हाथ' ने गुस्से में उनकी जीन्स फाड़ डाली थी.
क्लाइमेक्स सीन पर यश चोपड़ा से बहस
यह वाकया डर के एक सीन से जुड़ा है. सनी देओल ने फिल्म में एक नौसेना अधिकारी का किरदार निभाया था, जबकि शाहरुख खान साइको लवर के रोल में थे. एक सीन में शाहरुख खान को सनी देओल पर चाकू से हमला करना था, जिससे सनी नाराज हो गए. सनी देओल ने एक इंटरव्यू में क्लाइमेक्स सीन को लेकर कहा, 'इस सीन को लेकर यश चोपड़ा के साथ मेरा काफी डिस्कशन हुआ. मैंने उन्हें समझाने की काफी कोशिशें की कि इस फिल्म में मैं कमांडो ऑफिसर की भूमिका में हूं. मेरा कैरेक्टर एक्सपर्ट और फिट है तो मैं इस लड़के से कैसे मार खा सकता हूं. वो सिर्फ मुझे तभी मार सकता है जब मैं उसे देख ना सकूं. जब मैं उसे देख रहा हूं और वो मुझे उस समय मारे तो मुझे कमांडो नहीं कहा जा सकता.'
शाहरुख खान से 16 साल तक बातचीत रही बंद
सनी देओल ने बताया था कि जब मैं यश चोपड़ा को समझाने में नाकामयाब रहा तो मैं एक तरफ आ गया और मैंने अपने हाथ जेब में डाल लिए. गुस्से में मुझे ये भी पता नहीं चला कि मैंने कब अपने हाथों से अपनी पैंट को फाड़ दिया. इसके बाद से सेट पर लोग उनके गुस्से से घबराने लगे थे. इस घटना के बाद सनी देओल और शाहरुख खान के बीच 16 साल तक बातचीत बंद रही थी. सनी देओल और शाहरुख खान की 'डर' ने उस दौर में 3.30 करोड़ के बजट में लगभग 21.28 करोड़ की कमाई की थी.
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
Black Salt On Watermelon: स्वाद बढ़ेगा या सेहत बिगड़ेगी?
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
सास-ससुर का जेठानी के बच्चों के प्रति झुकाव, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
आज पंजाब में रेलवे पर असर: 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, जानें किन इलाकों में रुकेगी ट्रेन सेवा
Jairam Ramesh का महिला आरक्षण कानून पर हमला, कहा- लोगों को गुमराह कर रही सरकार