‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में अर्चना गौतम का सपना क्यों टूटा? पढ़िए 5 कारण
सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ अपने आखिरी फेज में पहुंच गया है। शो का फिनाले वीक शुरू हो चुका है, जिसमें गौरव खन्ना और तेजस्वी प्रकाश के अलावा निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और फैसल शेख ने अपनी जगह बनाई है। वहीं टॉप 5 की रेस से अर्चना गौतम का सफर खत्म हो गया है। सेमी फिनाले वीक में फिनाले से सिर्फ एक कदम दूर आकर अर्चना गौतम को क्यों एलिमिनेट होना पड़ा? आज हम आपको इसके 5 कारण बताएंगे।
केक बेहतर बनाने से चूक गईं अर्चना
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सेमी फिनाले वीक में आखिरी बार ब्लैक एप्रन चैलेंज हुआ था जिसमें निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और फैसल शेख के अलावा अर्चना भी शामिल थीं। इस दौरान चारों को केक बनाने का चैलेंज दिया गया था। अर्चना गौतम शुरुआत में काफी इमोशनल हो गईं लेकिन बाद में उन्होंने सबसे पहले अपनी रेसिपी कंप्लीट की। बावजूद उनका केक अन्य के मुकाबले कमजोर साबित हुआ।
केक को अच्छे से नहीं किया था बेक
अर्चना गौतम ने चैलेंज के दौरान अपनी डिश की शुरुआत सबसे पहले जरूर की थी लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में उनका केक अच्छी तरह से बेक नहीं हो सका। नतीजा ये हुआ कि उनकी डिश की प्रेजेंटेशन तो ठीक-ठाक थी लेकिन केक का कलर ज्यादा डार्क हो गया था।
डिजर्ट में वीक साबित हुईं अर्चना
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में कई बार सेलिब्रिटीज ने स्वीट डिश बनाकर जज फराह खान, शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना को इम्प्रेस किया है। हालांकि स्वीट डिश के मामले में अर्चना अधिकतर बार लकी साबित नहीं हो सकीं।
बार-बार इमोशनल होना
अर्चना गौतम को हालिया दिनों में हमेशा इमोशनल होते देखा गया। पिछले हफ्ते में अर्चना काफी रोने लगी थीं क्योंकि उन्हें लगा था कि वह चैलेंज पूरा नहीं कर पाएंगी। हालांकि शेफ रणवीर बरार के समझाने के बाद अर्चना की डिश सबसे बेहतरीन बनी और वो सेमी फिनाले का हिस्सा भी बन गईं लेकिन फिनाले वीक में वो फिर से डर का शिकार हो गईं। उनका डर उनकी डिश पर कहीं न कहीं भारी पड़ गया था।
इंस्ट्रक्शन फॉलो करने में कमी
शो के दौरान कई बार देखा गया कि अर्चना गौतम जज के कंस्ट्रक्शन को अच्छी तरह से नहीं सुनती थीं। कई बार देखा गया कि वो ध्यान न देने की वजह से अच्छी डिश बनाने से चूकीं। ये भी एक कारण हाे सकता है कि आखिरी ब्लैक एप्रन चैलेंज में अर्चना गौतम ने सही से इंस्ट्रक्शन फॉलो नहीं किए। हालांकि फिनाले से पहले एलिमिनेट होने पर शेफ रणवीर बरार ने उन्हें 6 बार स्पून टैप दिया। यही नहीं फराह खान और शेफ विकास खन्ना ने भी उनकी तारीफ की।
स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, करीबियों के घर भी रेड
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
रेलवे की लापरवाही उजागर, बीच रास्ते रुकी मालगाड़ी से लगा जाम
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
Black Salt On Watermelon: स्वाद बढ़ेगा या सेहत बिगड़ेगी?