कनाडा ने ट्रंप को दी चुनौती, अमेरिकी कारों पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला
टोरंटो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 25 फीसदी ऑटो टैरिफ लगाया है जिसको लेकर कनाडा ने भी पलटवार किया है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने गुरुवार को कहा कि कनाडा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 25 प्रतिशत ऑटो टैरिफ की बराबरी अमेरिका से आयातित वाहनों पर टैरिफ से करेगा।
टैरिफ के लिए जवाबी कार्रवाई करेंगे- कनाडा
ट्रंप द्वारा पहले घोषित ऑटो आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ गुरुवार से प्रभावी हो गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह ट्रंप से फोन पर बात करते हुए कहा था कि वे उन टैरिफ के लिए जवाबी कार्रवाई करेंगे।
कार्नी ने कहा कि हम ये कदम उठाना नहीं चाहते थे लेकिन हमें अब यह कदम उठाना पड़ रहा है। आगे बोले कि इससे अमेरिका में अधिकतम प्रभाव पड़ेगा और कनाडा में न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा।
कनाडा ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा
कार्नी ने कहा कि कनाडा ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा जैसा कि ट्रंप ने लगाया है, क्योंकि उन्होंने कहा कि कनाडाई एकीकृत ऑटो सेक्टर के लाभों को जानते हैं। ओंटारियो या मिशिगन में पूरी तरह से असेंबल होने से पहले पार्ट्स कई बार कनाडा-अमेरिका सीमा पर आते-जाते रहते हैं।
कार्नी ने कहा कि कनाडाई पहले से ही इसका प्रभाव देख रहे हैं। ऑटोमेकर स्टेलेंटिस ने कहा कि उसने कनाडा के विंडसर में अपने असेंबली प्लांट को 7 अप्रैल से दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया है, स्थानीय यूनियन ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। यूनिफोर लोकल 444 के अध्यक्ष जेम्स स्टीवर्ट ने कहा कि आने वाले हफ्तों में शेड्यूल में और बदलाव की उम्मीद है।
ऑटो कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात है
ऑटो कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात है और इस क्षेत्र में 125,000 कनाडाई सीधे तौर पर काम करते हैं और लगभग 500,000 अन्य संबंधित उद्योगों में काम करते हैं। ट्रंप ने पहले कनाडा के स्टील और एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था।
अमेरिका टैरिफ रद करे या जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाए: चीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन पर 34 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा के बाद बीजिंग ने तुरंत इसे रद करने की अपील की है। चीन, अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा आयात बाजार है और अगर वाशिंगटन टैरिफ रद नहीं करता है तो इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बीजिंग, अमेरिका के जवाबी टैरिफ का दृढ़ता से विरोध करता है और अपने अधिकारों-हितों की रक्षा के लिए मजबूती से कदम उठाएगा। इतिहास बताता है कि टैरिफ बढ़ाने से अमेरिका की स्वयं की परेशानियां खत्म नहीं हो सकतीं।
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
रेलवे की लापरवाही उजागर, बीच रास्ते रुकी मालगाड़ी से लगा जाम
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
Black Salt On Watermelon: स्वाद बढ़ेगा या सेहत बिगड़ेगी?
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
सास-ससुर का जेठानी के बच्चों के प्रति झुकाव, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
आज पंजाब में रेलवे पर असर: 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, जानें किन इलाकों में रुकेगी ट्रेन सेवा