वैल किल्मर का 65 साल की उम्र में हुआ निधन, हॉलीवुड में शोक की लहर
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार वैल किल्मर ने 65 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जाता है कि एक्टर पिछले कई साल से थ्रोट कैंसर से जूझ रहे थे। आज बुधवार को उनके निधन की पुष्टि की गई है। वैल किल्मर के निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। वहीं फैंस का दिल टूट गया है और वह सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
2014 में हुआ था बीमारी का खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर वैल किल्मर को साल 2014 में गले का कैंसर होने के बारे में पता चला था। उनकी बेटी का कहना था कि बाद में वह ठीक हो गए थे। बाद में वह लगातार अपनी बीमारी से संघर्ष कर रहे थे। साल 2021 में कान्स प्रीमियर के दौरान किल्मर को उनकी जिंदगी पर बेस्ड एक डॉक्यूमेंट्री वैल में दिखाया गया था। इस दौरान उन्हें सांस लेने के लिए नली की जरूरत पड़ी थी।
आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर
एक्टर वैल किल्मर को उनके फैंस पॉपुलर फिल्म ‘बैटमैन फॉरएवर’ ब्रूस वेन का किरदार निभाने के लिए जानते हैं। इसके अलावा उन्हें ओलिवर स्टोन की ‘द डोर्स’ में जिम मॉरिसन का किरदार और उनकी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी बेहतरीन फिल्मों में टॉप गन, हीट, रियल जीनियस, टॉम्बस्टोन और द सेंट शामिल हैं। किल्मर को आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म टॉप गन: मेवरिक में देखा गया था। टॉम क्रूज स्टारर ये फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी।
वैल किल्मर की पर्सनल लाइफ
वैल किल्मर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1988 में वैल की एक्ट्रेस जोआन व्हाले से शादी थी। दोनों की मुलाकात रॉन हॉवर्ड की किड्स फैंटेसी फिल्म ‘विलो’ के सेट पर हुई थी। हालांकि 1996 में दोनों का तलाक हो गया। वैल किल्मर के दो बच्चे मर्सिडीज और जैक हैं।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा