इजरायल ने बेरूत में किया हवाई हमला, हिजबुल्ला कमांडर हसन बदीर ढेर
बेरूत। इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के एक उपनगर में हवाई हमला किया, जिसमें हिजबुल्ला का एक कमांडर समेत चार लोग मारे गए। लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी ने मंगलवार को हमले की जानकारी दी। इस ताजा हमले से इजरायल और ईरान समर्थित हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम खतरे में पड़ गया है।
इजरायली सेना ने जारी किया बयान
इजरायली सेना ने कहा कि हसन बदीर हिजबुल्ला की एक इकाई और ईरान के कुद्स बल का सदस्य था। उसने इजरायली नागरिकों के खिलाफ हमले की साजिश रचने में हमास की मदद की थी।
इधर, हिजबुल्ला ने भी हसन और उसके बेटे के मारे जाने की पुष्टि की है। उसका बेटा भी हिजबुल्ला का सदस्य था। जबकि लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हसन मध्यम श्रेणी का कमांडर था।
लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हवाई हमले में एक महिला समेत चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए। हिजबुल्ला के नियंत्रण वाले बेरूत के उपनगर में पांच दिनों में दूसरी बार इजरायल ने हवाई हमला किया है।
इजरायली हमले में पत्रकार की मौत
इजरायल के हवाई हमले में गाजा में एक फलस्तीनी पत्रकार, उसकी पत्नी और बच्चों की मौत हो गई। मोहम्मद सलाह हमास से संबद्ध अक्सा रेडियो से जुड़ा था। जबकि इजरायली हिरासत में वेस्ट बैंक के एक 17 वर्षीय फलस्तीनी की मौत हो गई। वह बगैर किसी आरोप के छह महीने से हिरासत में था। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। इस बीच, इजरायली सेना ने राकेट हमले के बाद उत्तरी गाजा के लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी है।
अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा
यमन के हाउती विद्रोहियों ने मंगलवार को दावा किया कि उसने एक और अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। हाउती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने पहले से रिकार्ड वीडियो संदेश में अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। इधर, अमेरिका ने हाउती विद्रोहियों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमलों को तेज कर दिया है।
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा
केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय
क्या 2026 में बदलेगी सत्ता? ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल