ओ राउर्की की बाउंसर से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को झटका, हेलमेट और शरीर पर हमला
NZ vs PAK: हैमिल्टन वनडे में न्यूजीलैंड के 23 साल के गेंदबाज विल ओ राउर्की का कहर पाकिस्तान पर टूटा है. ये कहर उन्होंने विकेटों का ढेर लगाके नहीं बरपाया बल्कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों के दिल-दिमाग में अपने नाम का खौफ पैदा करके किया है. विल ओ राउर्की ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को चोट पहुंचाकर अपनी धाक जमाई है. न्यूजीलैंड के लंबी कद काठी के गेंदबाज ओ राउर्की ने अपनी बेजोड़ बाउंसर से कभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हेलमेट को निशाना बनाया, तो कभी उनके शरीर पर हमला किया. मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ दो ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन पर ओ राउर्की का कहर ज्यादा बरपा. इनमें हारिस रऊफ की हालत तो उन्होंने ऐसी कर दी कि मैदान ही छोड़ना पड़ गया.
राउर्की ने तोड़ा हारिस का हेलमेट
हारिस रऊफ के हेलमेट को विल ओ राउर्की ने निशाना तब बनाया पाकिस्तान की इनिंग का 25वां ओवर चल रहा था. इस ओवर की दूसरी गेंद राउर्की ने बाउंसर डाली, जिसे हारिस भांप नहीं पाए और वो सीधे जाकर हेलमेट में उनके कनपट्टी के पास वाले एरिया में लगी. गेंद इतनी तेज थी कि उसे लगने के बाद हेलमेट का पिछला हिस्सा हल्का टूट गया.
जाना पड़ा मैदान से बाहर
24.2 ओवर में हारिस रऊफ के हेलमेट पर गेंद लगी, जिसके बाद कन्कशन के नियमों के तहत उन्हें देखने मैदान पर फीजियो को आना पड़ा. इस दौरान काफी देर तक खेल रुका रहा. फीजियो ने हारिस रऊफ की चोट को हर तरह से जांचा परखा, फिर ये फैसला किया कि उन्हें मैदान से बाहर जाना चाहिए. और, हारिस रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. जिस वक्त वो पवेलियन लौटे 9 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे थे.
रिजवान को भी हेलमेट पर गेंद मार चुके हैं राउर्की
हारिस रऊफ से पहले विल ओ राउर्की इसी मैच में मोहम्मद रिजवान को भी हेलमेट पर गेंद मार चुके हैं. उन्होंने उनकी हाथ और जांघ को भी गेंद से हिट किया है. उनके कहर का असर पाकिस्तान पर कैसा दिखा है, उसका अंदाजा आप इस आंकड़े से भी लगा सकते हैं. पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने जहां बाकी सारे न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ 4 से ज्यादा की इकॉनमी से रन बनाए हैं. वहीं विल ओ राउर्की के खिलाफ उनके रन बनाने की इकॉनमी 3 से भी कम की रही है.
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल