सलमान खान की 'सिकंदर' का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: पहले दिन की कमाई पर सबकी नजरें
सलमान खान की फिल्म सिकंदर बीते रविवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं सिकंदर की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. अब हर किसी की नजर सलमान खान की इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर है. क्या सिकंदर सलमान खान की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो पाएगी? रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर विलो एवरेज शुरुआत की है.
सिकंदर के पहले दिन की कमाई
एआर मुरुगदास की इस फिल्म सिकंदर के अर्ली एस्टिमेट्स की बात करें तो ट्रेड एक्सपर्ट्स अंदाजा लगा रहे हैं कि सलमान खान की ये फिल्म 23 से 25 करोड़ के बीच कमाई करेगी. वैसे देखा जाए तो रविवार को रिलीज होने की वजह से इस फिल्म की कमाई थोड़ी ज्यादा होनी चाहिए थी. बात की जाए सोमवार की तो ईद की छुट्टी के चलते इस फिल्म की कमाई में उछाल देखी जा सकती है. सिकंदर को 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक कमाई कर ले जाएगी.
छावा से मिल सकती है टक्कर
बीते महीने रिलीज हुई विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा अभी तक थिएटर्स में जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 7 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अभी तक इसे देखने के लिए थिएटर्स में लोग पहुंच रहे हैं. ऐसे में विक्की कौशल की फिल्म कहीं ना कहीं सिकंदर की कमाई पर बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन थोड़ा सा असर जरूर डालेगी. बात की जाए सिकंदर की तो फिल्म में सलमान खान के एक्शन सीन्स की खूब चर्चा हो रही है. फिल्म में सलमान खान और सत्यराज के बीच दिखाया गया फेस ऑफ भी सुर्खियों में हैं. फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल अहम भूमिका में हैं.
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
OBC आरक्षण पर HC का अहम आदेश, दूसरे राज्य के सर्टिफिकेट खारिज
‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
हाई कोर्ट सख्त, अमित जोगी को मिली सरेंडर की डेडलाइन
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल