बाजार में सुस्ती का माहौल, अगले हफ्ते आईपीओ और लिस्टिंग से क्या होगा असर?
अगले हफ्ते शेयर बाजार में सुस्ती के संकेत मिलने अभी से शुरू हो गए हैं. आपको इसका अंदाजा इस बात से लग जाएगा कि प्राइमरी मार्केट में एक भी आईपीओ लाइन में नहीं है. जबकि एसएमई सेगमेंट में सिर्फ एक आईपीओ ही ओपन होगा. वहीं दूसरी ओर 4 कंपनियों की लिस्टिंग जरूर देखी जाएगी. बीते 5 महीनों से शेयर बाजार में गिरावट का माहौल देखने को मिल रहा है सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 13 फीसदी से ज्याटा टूट चुके हैं. लाइफ टाइम हाई से बाजार 16 फीसदी से ज्यादा नीचे आ चुका है. यही वजह है कि कंपनियां शेयर बाजार में अपना आईपीओ लाने में हिचकिचा रही हैं. आइए आपको भी बताते प्राइमरी और सेकंडरी मार्केट में किन कंपनियों का जलवा देखने को मिल सकता है.
इस कंपनी का आएगा आईपीओ
NAPS ग्लोबल इंडिया अपना IPO 11.88 करोड़ रुपए फिक्स्ड प्राइस इश्यू के रूप में लॉन्च करेगा. ऑफर में 13.20 लाख शेयर शामिल हैं और यह एक फ्रेश इश्यू है. यह 4 से 6 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. आवंटन को 7 मार्च को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है, और बीएसई एसएमई पर लिस्टिंग अस्थायी रूप से 11 मार्च, 2025 के लिए निर्धारित है. इस बीच, चार अन्य एसएमई – बालाजी फॉस्फेट्स लिमिटेड, बीजासन एक्सप्लोटेक लिमिटेड, न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस लिमिटेड और श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स लिमिटेड – इस सप्ताह मार्केट में अपना डेब्यू करेंगे.
इन कंपनियों का भी शेयर बाजार में होगा डेब्यू
- बालाजी फॉस्फेट्स आईपीओ 50.11 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है. इसमें 41.58 करोड़ रुपये मूल्य के 59.40 लाख शेयरों का ताजा अंक और 8.53 करोड़ रुपये मूल्य के 12.18 लाख शेयरों का ओएफएस शामिल है. आईपीओ 28 फरवरी को खुला था और 4 मार्च को बंद होगा. कंपनी काा डेब्यू 7 मार्च को . आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 66 रुपए से 70 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है.
- न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस ने 31.7 करोड़ रुपए का आईपीओ लॉन्च किया, जिसमें 13.55 लाख शेयरों का ताजा इश्यू शामिल है. बोली प्रक्रिया 24 फरवरी से 27 फरवरी तक चली. शेयरों के आवंटन को 28 फरवरी को अंतिम रूप दिया गया और आईपीओ 4 मार्च को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने वाला है.
- श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स का आईपीओ 23.36 करोड़ रुपए का है और इसमें 53.1 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है. बोली प्रक्रिया 25 फरवरी से 28 फरवरी तक चली. शेयरों के आवंटन को 3 मार्च को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है, और बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग 5 मार्च को होने की उम्मीद है.
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए