रातों-रात खड़ी फसल पर सडक़ निर्माण, ग्रामीणों का बिल्डर पर गंभीर आरोप, मचा बवाल
बिलासपुर । कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी में ग्रामीण की जमीन पर रातों-रात खड़ी फसल को पाटकर 50 फीट चौड़ी सडक़ बना दिए जाने का मामला सामने आया है। किसान ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी फसल को बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के नष्ट कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। किसान गेंदराम साहूने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी संयुक्त नाम पर दर्ज भूमि (खसरा नंबर 1307/1 और 1308) में खड़ी फसल को बिल्डर ने जबरन पाटकर सडक़ बना दी। किसान का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई चोरी-छिपे और रात के अंधेरे में की गई। इस मामले को लेकर पीडि़त किसान ने अनुविभागीय अधिकारी (स्ष्ठरू) के पास शिकायत दर्ज कराई थी। सुनवाई की तारीख 27 जनवरी 2025 तय की गई थी। लेकिन, अधिकारी निर्वाचन कार्य में व्यस्त होने का हवाला देते हुए मामले की सुनवाई 5 मार्च 2025 तक के लिए टाल दी गई। इसके बाद 31 जनवरी 2025 को किसान की अपील को खारिज कर दिया गया।
कलेक्टर से शिकायत
किसान ने इस अन्याय को लेकर कलेक्टर के पास भी शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर से की गई शिकायत में साफ उल्लेख किया गया है कि उक्त भूमि का खसरा नंबर 1307/1 और 1308 है, जो किसान गेंदराम साहू और चिरौंजी भाई के नाम पर दर्ज है। इसके बावजूद बिल्डर ने इस जमीन पर कब्जा कर सडक़ निर्माण कर दिया।
विवादित खसरा नंबर और अधिकारी का आदेश
इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दिए गए आदेश में खसरा नंबर 1493/1, 1221, 1222, 1322, 1320, 1309/1 और 1229/1 का उल्लेख किया गया है, जिसमें पहले से एक स्थाई मार्ग दर्ज है। आदेश में कहा गया है कि यदि मार्ग बाधा उत्पन्न की गई है, तो उसे हटा लिया जाए, अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। लेकिन, पीडि़त किसान ने साफ किया है कि उनकी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया गया, जबकि अधिकारी द्वारा जारी आदेश में उनकी जमीन का कोई उल्लेख नहीं है।मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च 2025 को होनी है। पीडि़त किसान को न्याय मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस घटना से क्षेत्र के अन्य किसानों में भी असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
सरकार और प्रशासन से मांग
किसान ने सरकार और प्रशासन से इस मामले में जल्द से जल्द न्याय की मांग की है। साथ ही, दोषी बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा