विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार, न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा मुकाबला
Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में मैच खेला जाना है. जहां विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सचिन ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाएं. कोहली को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 105 रनों की जरुरत है. खबर के मुताबिक सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 मैचों में 8 अर्द्धशतकों और पांच शतकों की मदद से 1750 रन बनाए हैं. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है. उन्होंने 51 मैचों में 1971 रन जड़े हैं.
85 रन बनाते ही बनेगा बड़ा रिकॉर्ड
वहीं कोहली की नजरें एक और रिकॉर्ड पर होगी. वह 85 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3000 रन बनाने वाले सिर्फ 5वें खिलाड़ी बन जाएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक चार खिलाड़ियों ने 3000 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं. जहां सचिन 3345 रन बनाकर लिस्ट में नंबर एक पर हैं. इसके बाद रिकी पोंटिंग ने 3145, जैक कालिस ने 3071 और जो रूट ने 3068 रन बनाए हैं. कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 55 मैचों में 47.01 की औसत से 2915 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 15 अर्द्धशतक और 9 शतक लगाए हैं. कोहली ने आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेला था. जहां उन्होंने सचिन के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था. उन्होंने इस दौरान 117 रनों की पारी खेली थी.
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना