जब कैटरीना कैफ के घर पर होती है मीटिंग, तो विक्की कौशल का क्या होता है हाल?
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे फेवरेट पावर कपल में से एक हैं. कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद ये जोड़ी 9 दिसंबर, 2021 को शादी के बंधन में बंध गई थी. तब से, वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में शानदार तरीके से बैलैंस बनाकर चल रहे हैं.
फिलहाल विक्की कौशल अपनी फिल्म छावा की सफलता से सातवें आसमान पर हैं. ये फिल्म भारतीय सिनेमा की 12वीं सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है. वहीं कैटरीना फिलहाल अपने ब्यूटी ब्रांड पर फोकस कर रही हैं, जो इंडस्ट्री में धूम मचा रहा है. इन सबके बीच कैटरीना कैफ ने खुलासा किया है कि अगर वे घर पर वर्क मीटिंग करती हैं तो उनके पति विक्की कौशल कैसे रिएक्ट करते हैं?
कैटरीना की घर पर मीटिंग होने पर कैसा होता है विक्की का रिएक्शन?
हाल ही में कैटरीना को ब्यूटी इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए फोर्ब्स इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था. इस इवेंट के दौरान, उनसे उनकी कंपनी के रोज के कामों ने उनकी भागीदारी के बारे में पूछा गया था. इस पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके ब्रांड से जुड़ी सभी मेजर मीटिंग्स उनके घर पर होती हैं. एक हल्के-फुल्के पल को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि, “जब भी कोई बड़ी मीटिंग शेड्यूल होती है, तो विक्की उनसे दिन भर की उनकी प्लानिंग के बारे में पूछते हैं. अगर वह बताती है कि उसकी एक मेकअप ब्रांड मीटिंग है, तो विक्की उन्हें कहते हैं कि वह बेसिकली उन्हें पूरे दिन के लिए घर से बाहर रखना चाहती है.”
महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद ऑस्ट्रिया में वेकेशन की एंजॉय
इन सबके बीच कैटरीना हाल ही में अपनी सास के साथ महाकुंभ मेले में गई थीं जहां उन्होंने पवित्र संगम में डुबकी लगाई. इसके तुरंत बाद वह वेकेशन के लिए ऑस्ट्रिया रवाना हो गई और उन्होंने अपनी जर्नी की तस्वीरों की एक सीरीज भी शेयर की थी.
कैटरीना कैफ वर्क फ्रंट
कैटरीना को आखिरी बार बड़े पर्दे पर टाइगर 3 और मेरी क्रिसमस में देखा गया था, तब से वह सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. हालाँकि ऐसी अफवाह थी कि वह आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में काम करेंगी, लेकिन अब खबरें हैं कि ये फिलम ठंडे बस्ते में चली गई है क्योंकि फरहान पहले रणवीर के साथ डॉन 3 बनाएंगे.
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन