BREAKING: भोपाल के गोविंदपुरा में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बाइक- कार सहित कई गाड़िया खाक…
भोपाल: भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में शनिवार को दोपहर में भीषण आग लग गई। इस घटना में केमिकल फैक्ट्री के अंदर आग लग गई। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए थे, जिन्हें अब बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग की लपटें आसपास की फैक्ट्रियों तक भी जा सकती थी। जिस फैक्ट्री में आग लगी उससे लगे कारों के शोरूम भी है। आग पर काबू पाने के लिए पूरे भोपाल की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है।
20 फीट ऊंची आग की लपटें उठ रही हैं। शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। आग से उठ रहा धुआं पूरे गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में देखा जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में हदशत फैल गई है। आग बुझाने के लिए दर्जन भर दमकलों को मौके पर लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम को भी बुलाया गया है। सीआईएसएफ के जवान भी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
फैक्टरी से कुछ दूरी पर हैं कारों के शोरूम मौजूद
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जिस स्थान पर केमिकल फैक्टरी है, उससे चंद कदम की दूरी पर टाटा और महिन्द्रा कंपनी के शोरूम हैं। फैक्टरी भी जेके रोड से करीब डेढ़ सौ मीटर ही दूर है। आग लगने के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सड़क से हटाया।
काम नहीं आया बचाव उपकरण
हादसे में फैक्टरी परिसर में खड़ा एक ऑटो और कुछ बाइकें भी जल गई हैं। गनीमत रही कि कोई कर्मचारी फैक्टरी के अंदर नहीं है। लोगों ने जैसे ही आग को देखा तो शोर मचाया जिससे सभी कर्मचारी बाहर आ गए थे। सूचना के बाद अशोका गार्डन के साथ पिपतानी और गोविंदपुरा थाने के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। नगर निगम की दमकल की टीमें भी मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग बुझाने के लिए लगाए गए उकरण काम नहीं कर रहे थे, जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना