सिंगर श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हैक, फॉलोअर्स को किया अलर्ट
बॉलीवुड की बेहतरीन गायिका श्रेया घोषाल इन दिनों मुश्किल में हैं। उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का अकाउंट हैक हो गया है। श्रेया ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने बताया है कि उनका अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन वह अपना अकाउंट दोबारा नहीं खोल पा रही हैं।
इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करके गायिका ने लिखा कि 'दोस्तों। मेरा एक्स अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। मैंने एक्स टीम से संपर्क करने की बहुत कोशिश की। लेकिन वहां से ऑटो रिस्पांस के अलावा कोई ठीक जवाब नहीं आया। मैं अपने अकाउंट में न लॉग इन कर पा रही हूं न ही इसे डिलीट कर पा रही हूं।'
श्रेया ने दी चेतावनी
श्रेया घोषाल ने आगे कहा कि 'कृपया इस अकाउंट से भेजी गई किसी भी लिंक पर क्लिक मत करना। इस अकांट से लिखी गई किसी चीज पर भरोसा मत करना। ये सभी धोखाधड़ी वाली लिंक हैं। जब अकाउंट ठीक हो जाएगा, तो मैं वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दूंगी।'
प्रधानमंत्री की तारीफ कर सुर्खियों में आईं
आपको बता दें कि हाल ही में गायिका ने मोटापे से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का सपोर्ट किया था। घोषाल ने अपना वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंटी-ओबेसिटी नामक एक अभियान शुरू किया है। यह वक्त की मांग है क्योंकि हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। इसकी शुरुआत हमारे स्वास्थ्य को दुरुस्त करने से होती है। आइए सही खाने, तेल की खपत कम करने, चीनी कम करने, पौष्टिक भोजन खाने, मौसमी खाना खाने और छोटे बच्चों को ज्यादा पौष्टिक खाना देने का संकल्प लें। यह हमारे जीवन की सबसे बड़ी दौलत है। इसलिए, आइए घर पर छोटे-छोटे बदलाव करें और अपने देश में बड़ा प्रभाव डालें।'
श्रेया के बारे में
श्रेया घोषाल बॉलीवुड की बेहतरीन गायिका हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 'चिकनी चमेली', 'मेरे ढोलना', 'तेरी यादों में', 'जालिमा', 'यिमी यिमी' और 'बरसो रे' जैसे बेहतरीन गाने दिए हैं। श्रेया घोषाल को उनके बेहतरीन काम के लिए पांच बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना