बेटी के घर जाने निकली महिला एक साल तक वृद्ध आश्रम में रही, परिजनों ने पहचाना
रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से लापता हुई एक बुजुर्ग महिला को उनके परिजनों ने आखिरकार खोज निकाला। महिला अपनी बेटी के पास जाने के लिए घर से निकली थी और इस दौरान वह कोरबा आ पहुंची जहां पर भटकते हुए वृद्ध आश्रम पहुंच गई थी। परिजन वृद्ध आश्रम से महिला को घर ले गए है।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा में दो दशक से सर्वमंगला मंदिर के पास यह वृद्ध आश्रम है, जहां पर वर्तमान में 26 बुजर्ग महिला और पुरुष रह रहे हैं। इनमें उम्र दराज महिला और पुरुष शामिल हैं। इन्हीं के बीच 70 वर्षीय महिला मेंमबाई एक वर्ष से रह रही थी। एक साल पहले मेंमबाई अपनी बेटी के यहां जाने के लिए घर ट्रेन से निकली थी। इस दौरान वह कोरबा आ पहुंची जहां पर भटकते हुए वृद्ध आश्रम पहुंच गई।
वृद्ध आश्रम के केयरटेकर वीरू यादव ने बताया कि एक वर्ष पहले महिला का यहां पर आना हुआ था। तब से उनकी देखभाल की जा रही थी। अब अनके परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई वे इन्हें लेने के लिए वृद्ध आश्रम आए। मेंमबाई को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया है।
घर की महिला सदस्य के लापता होने से उनके परिजन परेशान थे और लगातार तलाश कर रहे थे। शिवनारायण ने बताया कि एक रिश्तेदार मां सर्वमंगला मंदिर दर्शन करने आया हुआ था उसकी नजर पड़ने पर उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी मां कोरबा में इस स्थान पर है। मां के सुरक्षित मिलने से सब काफी खुश हैं और उन्हें घर ले आए हैं।
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल