मुस्लिम लड़की ने धर्म बदलकर की हिंदू लड़के से शादी, बोली- हिंदू धर्म में महिलाओं को मिलता है सम्मान
दिल्ली: 'रहिमा' ने रिद्धि बनकर करी दीपक से शादी। खबर दिल्ली झा पर एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपनाकर शादी कर ली। बरेली के शिव मंदिर में शुद्धिकरण के बाद रहीमा रिद्धि बन गई और हिंदू रीति-रिवाज से बरेली के दीपक मौर्य संग रचाइ शादी। परिवार की धमकियों के बावजूद रहीमा ने हिंदू धर्म में महिलाओं के सम्मान को देखते हुए यह कदम उठाया। रहीमा का कहना है कि उन्हें हिंदू धर्म की महिलाओं की तरह मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहनना उसे पसंद है।
दरअसल, रहीमा और दीपक दोनों दिल्ली में साथ काम करते थे जहां उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। रहीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। दीपक उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। दोनों के अलग-अलग धर्म होने की वजह से रहीमा के परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में रहीमा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। रहीमा के परिवार ने उसे धमकाया, जिसकी वजह से दोनों की जान को खतरा भी है। घरवालों की धमकियों के बावजूद दिल्ली से रहीमा बरेली पहुंची। वहां वह घर लौटी और शिव मंदिर में जाकर उसका शुद्धिकरण किया गया। इस दौरान उसने गायत्री मंत्र का जाप किया। मंदिर में रहीमा का नाम रिद्धि रखा गया, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपक ने रिद्धि की मांग में सिंदूर भरा और उसे मंगलसूत्र पहनाया। दोनों ने सात फेरे लिए।
सिलाई फैक्ट्री में साथ काम करते हैं दोनों
दीपक बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव चुरेली का रहने वाला है। रहीमा दिल्ली की रहने वाली है। दोनों दो साल से सिलाई फैक्ट्री में साथ काम कर रहे हैं। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि दोनों का धर्म अलग-अलग था। दीपक हिंदू है और रहीमा मुस्लिम, जिसके चलते दोनों के परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं थे। हालांकि बाद में दीपक के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए, लेकिन रहीमा के परिवार वाले राजी नहीं हुए, जिसके चलते रहीमा ने भागकर शादी कर ली।
हिंदुओं में होता महिलाओं का सम्मान- रहिमा (रिद्धि)
रहिमा कहती हैं कि उन्हें हिंदू धर्म की महिलाओं की तरह मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र पहनना पसंद है। उन्होंने बताया कि हिंदुओं में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। यहां शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है, जबकि हमारे धर्म में तीन बार तलाक बोलकर एक पल में जिंदगी बर्बाद कर दी जाती है।
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द, उमंग सिंघार का BJP पर तीखा हमला
सरकार का बड़ा कदम या विवाद? महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध जारी
अफीम खेती मामले में कार्रवाई के बाद अब बहाल हुईं अधिकारी
प्रेम विवाह के 3 साल बाद कपल की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोल लेवी केस में अदालत सख्त, जमानत अर्जी नामंजूर
“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट