बस्तर अंचल के सहकारी बैंकों में किसानों को नगद राशि के भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी
रायपुर : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जगदलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान करने में आ रही अस्थायी नकदी समस्या का समाधान कर लिया गया है। सहकारी बैंकों में यह समस्या एसबीआई चेस्ट से नगद राशि की अनुपलब्धता के कारण उत्पन्न हुई थी। वर्तमान में यह समस्या हल हो गई है और किसानों को बैंकों से राशि का भुगतान किया जा रहा है।
बैंक प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। वर्तमान में नकदी की कोई कमी नहीं है, और किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार भुगतान किया जा रहा है। साथ ही, भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।
जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कोंडागांव जिले में एसबीआई चेस्ट से प्रतिदिन लगभग 3 करोड़ रुपये की नकदी की आवश्यकता होती है, जिसे सहकारी बैंक की पांच शाखाओं में वितरित किया जाता है, किन्तु, 24 और 25 फरवरी को एसबीआई चेस्ट से राशि नहीं मिल पाई, जिसके कारण नकदी का अस्थायी कठिनाई उत्पन्न हुई। नकदी संकट को दूर करने के लिए जिला सहकारी बैंक, जगदलपुर ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रतिदिन 3 करोड़ रुपये की आपूर्ति कोंडागांव के लिए सुनिश्चित की, परंतु राशि के पहुंचने में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन अंततः किसानों को उनकी राशि का भुगतान कर दिया गया। भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए एसबीआई चेस्ट में पर्याप्त राशि की उपलब्धता बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध का आग्रह किया गया है।
जगदलपुर संभाग के अन्य जिलों में भी प्रतिदिन लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये की नकदी की आवश्यकता होती है, जिसे विभिन्न बैंकों, विशेष रूप से एसबीआई की मदद से शाखाओं को भेजा जाता है। बैंक ने स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप नकदी आहरण की सुविधा दी जा रही है।
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
सरकारी योजनाओं से हटाए नाम, सचिव के कारनामे पर जांच