राज्यपाल डेका ने दिव्यांगों, वृद्धजनों, वनवासियों के कल्याण के लिए कार्यरत संस्थाओं को 15 लाख 31 हजार रूपए स्वेच्छानुदान राशि प्रदान की
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में अपने स्वेच्छानुदान मद से 13 संस्थाओं को 15 लाख 31 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। डेका द्वारा राजभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल स्वेच्छानुदान मद से रैन बसेरा निर्माण, बीमार वृद्धजनों की देखभाल, दृष्टिहीन बच्चों, दिव्यांगों, वनवासियों के कल्याण के लिए कार्यरत् विभिन्न संस्थाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
राज्यपाल डेका द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धमतरी कोे 10 टी. बी. मरीजों के लिए 50 हजार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव को 10 टी. बी. मरीजों के लिए 55 हजार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को टी. बी. मरीजों के लिए 60 हजार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर कोे टी. बी. मरीजों के लिए 60 हजार की राशि प्रदान की गई है।
इसी तरह स्वेच्छानुदान मद से राजीव लोचन क्षेत्र स्तरीय संघ गरियाबंद को रैन बसेरा निर्माण के लिए 1 लाख, सचिव वनवासी विकास समिति रायपुर को लाइब्रेरी के लिए 5 लाख, अभिलाषा दिव्यांगजन कल्याणार्थ शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थान राजनांदगांव को वृद्धाश्रम के लिए 2 लाख 51 हजार, वृद्धाश्रम प्रभारी एवं संरक्षक, भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम राजनांदगांव को 1 लाख, ब्राईट शिक्षण एवं मानव कल्याण समिति ‘‘प्रशामक देख-रेख गृह‘‘ कादंबरी नगर दुर्ग को बीमार वृद्धों की देखभाल एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख, सचिव इंडियन रेडक्रॉॅस सोसायटी, वृद्धाश्रम पुलगॉव दुर्ग को वृद्धों का देखभाल एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख, तुलसी लोक विकास संस्थान कैम्प 01 भिलाई को दृष्टिहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय के लिए 1 लाख, संदीप कुमार साहू नगर सैनिक दुर्ग को पत्नी के गले के आपरेशन के लिए 25 हजार, दिनेश श्रीवास जमादार राजभवन को उनकी माता जी के कैंसर ईलाज के लिए 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, राजभवन के अन्य अधिकारी तथा संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
सरकारी योजनाओं से हटाए नाम, सचिव के कारनामे पर जांच