दोस्ती में हिंसा: कान काटकर निगलने वाली घटना से पुलिस भी हैरान
Thane: महाराष्ट्र के ठाणे से हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ठाणे निवासी एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दोस्त के कान का एक हिस्सा काट लिया और उसे निगल भी गया. मामले से जुड़ी और अधिक जानकारी देते हुए कासरवडावली थाने के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार सुबह पाटलीपाड़ा इलाके में एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी में हुई. अपनी शिकायत में श्रवण लीखा (37) ने कहा कि वह और आरोपी विकास मेनन (32) दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे, तभी दोनों के बीच झगड़ा हो गया.
कान काटकर निगल गया दोस्त
लीखा ने आरोप लगाया कि मेनन अचानक हिंसक हो गया और उसने उसके कान का एक हिस्सा काट लिया एवं उसे निगल लिया. लीखा ने कहा कि इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मेनन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 117 (2) के तहत स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है. इस मामले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है, हर कोई हैरान है कि कोई शख्स इतना हिंसक कैसे हो सकता है. दो दोस्तों के बीच हुई ऐसी लड़ाई की खबरें आम हैं, कई बार तो लोग चंद पैसों के लिए ही एक-दूसरे की जान ले लेते हैं.
पुणे में बर्थडे पार्टी पर हुई हत्या
ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया था, जब एक शख्स को बर्थडे पार्टी के दौरान गोली मार दी गई. 14 फरवरी को पिंपरी चिंचवड़ के देहु रोड इलाके में जन्मदिन पार्टी को लेकर हुए विवाद में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, सड़क किनारे यादव की भतीजी का जन्मदिन मना रहे विक्रम गुरुस्वामी रेड्डी और उनके दोस्त नंदकिशोर यादव से लोगों का एक ग्रुप भिड़ गया. भीड़ ने जश्न पर आपत्ति जताई और बहस के कारण मारपीट हो गई जिसमें नंदकिशोर यादव घायल हो गए और फिर रेड्डी बीच-बचाव करने आए. आरोपियों में से एक ने रेड्डी पर गोलियां चला दीं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन