भारत में स्विमसूट पहनने से हिचकिचाती हैं सोनाक्षी सिन्हा, दिया यह बड़ा बयान
दबंग फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं के साथ उन्होंने काम किया है और करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जहीर इकबाल के साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कई मस्ती से भरपूर वीडियो शेयर करती रहती हैं।
पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने स्विमवियर पहनने से जुड़ा एक बयान दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया है कि वह भारत में स्विमिंग करते समय क्यों डर महसूस करती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की फिटनेस जर्नी का भी खूब जिक्र होता है। हाल ही में उन्होंने बॉडी इमेज से लेकर अपनी फिटनेस को लेकर खुलकर बात की है। इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने खुलासा कर दिया है कि वह भारत में स्विमवियर पहनना सेफ महसूस नहीं करती हैं और अपनी विदेश यात्रा के दौरान ही इसे पहनती हैं।
भारत में स्विमवियर क्यों नहीं पहनती हैं सोनाक्षी?
एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सोनाक्षी से स्विमवियर पहनते समय असहज महसूस करने से जुड़ा सवाल किया। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे हमेशा ऐसा महसूस हुआ है। खासकर जब मैं बड़ी हो रही थी, तो स्विमिंग नहीं करती थी। खासकर इस देश में ही नहीं करती थी।'
एक्ट्रेस ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'पता नहीं कौन कहां से फोटो खींच लेगा और फिर वो इंटरनेट पर वायरल हो जाएगी। इसलिए मैं सिर्फ विदेश में ही स्विमिंग करना पसंद करती हूं।'
धर्म को लेकर बात नहीं करते सोनाक्षी-जहीर
सोनाक्षी और जहीर का धर्म अलग है, लेकिन फिर भी दोनों खुशी-खुशी शादीशुदा जीवन गुजार रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘शादी के समय हम दोनों ही धर्म को लेकर नहीं सोच रहे थे। हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते थे और उस समय हमने ऐसा ही किया।
जाहीर मेरे ऊपर अपना धर्म नहीं थोप रहा है और मैं भी उन पर अपना धर्म नहीं थोप रही हूं। हमने कभी भी एक-दूसरे के धर्म पर चर्चा नहीं की है। हालांकि, हम दोनों ही एक-दूसरे की संस्कृतियों की तारीफ करते हैं। उनके घर की परंपराएं अलग हैं और मेरे घर में भी कुछ चीजें अलग हैं। मैं उनकी और उनकी संस्कृति का सम्मान करती हूं। ठीक इसी तरह वह मेरे और मेरे परिवार का सम्मान करते हैं। मेरी नजर में यह तरीका बिल्कुल सही है।'
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं