IPL की ऑल टाइम बेस्ट टीम में अश्विन ने किन खिलाड़ियों को दिया मौका?
टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड क्रिकेट के एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को चुनकर IPL की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन बनाई है. रविचंद्रन अश्विन ने IPL की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन में महान खिलाडियों को चुना है. दिलचस्प बात ये रही कि रविचंद्रन अश्विन ने IPL की अपनी ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन का कप्तान एक भारतीय खिलाड़ी को चुना है.
अश्विन ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ Playing 11
रविचंद्रन अश्विन ने जिस भारतीय खिलाड़ी को अपनी प्लेइंग इलेवन का कप्तान चुना है, उनका नाम महेंद्र सिंह धोनी है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 IPL खिताब जीते हैं. वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने भी 5 खिताब अपने नाम किए हैं, लेकिन रविचंद्रन अश्विन की नजर में महेंद्र सिंह धोनी ही बेस्ट कप्तान हैं.
एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद
रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली को रोहित शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में चुना है. रविचंद्रन अश्विन ने सुरेश रैना को नंबर 3 और सूर्यकुमार यादव को नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए चुना है. रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए चुना है.
इस भारतीय दिग्गज को कप्तानी देकर चौंकाया
रविचंद्रन अश्विन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में नंबर 6 पर बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के साथ कप्तानी का जिम्मा महेंद्र सिंह धोनी को सौंपा है. रविचंद्रन अश्विन ने नंबर 7 पर अफगानिस्तान के स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान को चुना है. रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर सुनील नरेन को राशिद खान के स्पिन जोड़ीदार के रूप में चुना है.
तेज गेंदबाज
रविचंद्रन अश्विन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और भुवनेश्वर कुमार को बतौर तेज गेंदबाज चुना है.
अश्विन की ऑल टाइम बेस्ट IPL टीम
रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), राशिद खान, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा.
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं