आईपीएल के दौरान लाल गेंद से अभ्यास कराएगा बीसीसीआई, जाफर ने बताया सही कदम
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि विराट कोहली से शुभमन गिल की तुलना करना अभी जल्दबाजी होगी। गिल इस समय चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और भारतीय टीम के अगले स्टार खिलाड़ी बन सकते हैं। हालांकि, विराट जैसे महान खिलाड़ी का स्तर हासिल करने में उन्हें अभी समय लगेगा।
जाफर ने कहा कि जायसवाल भी शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन चूंकि उन्होंने अब तक आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है, इसलिए उन्हें खुद को बड़े मंच पर साबित करने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, उनकी प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं है।
विराट-रोहित का घरेलू क्रिकेट खेलना शानदार
हाल ही में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य चयनकर्ता संजय पाटिल ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट में खेलने से टीम का संतुलन बिगड़ जाता है। उनका मानना था कि केवल एक या दो मैच खेलने से कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिलती।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वसीम जाफर ने कहा कि यह पाटिल का व्यक्तिगत विचार हो सकता है, लेकिन बड़े खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में भागीदारी से युवा क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा अगर कोई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी एक मैच खेलता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह शतक ही लगाएगा या पांच विकेट लेगा, लेकिन उसकी उपस्थिति से बाकी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है।
टीम को होता है फायदा
वसीम जाफर ने विराट कोहली की घरेलू क्रिकेट में वापसी को लेकर कहा कि दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) को इससे फायदा हुआ है। रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान 15,000 से अधिक दर्शक कोहली को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे।
हालांकि, कोहली और रोहित शर्मा इस मैच में ज्यादा रन नहीं बना सके, लेकिन उनके पास बड़े मैचों का अनुभव है, जो टीम के लिए हमेशा फायदेमंद होता है।
बीसीसीआई का शानदार कदम
आईपीएल 2025 के ठीक बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआइ ने आइपीएल के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को लाल गेंद से अभ्यास कराने की योजना बनाई है।
इस पहल पर वसीम जाफर ने कहा, बीसीसीआई का यह फैसला बहुत अच्छा है। टी20 जैसे तेज़ प्रारूप के बीच अगर खिलाड़ी लाल गेंद से अभ्यास करते हैं, तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रहने में मदद मिलेगी।
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन