मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी
उत्तर भारत के उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने करवट बदली और चोटियों पर हिमपात व निचले इलाकों में रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा।
श्रीनगर में वर्षा का सिलसिला जारी
कश्मीर में हिमपात व बारिश से तापमान में गिरावट आई है। हिमपात से पवाड़ा-करनाह तथा बांडीपुर-गुरेज मार्ग को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार तड़के से श्रीनगर समेत अधिकतर इलाकों में शुरू वर्षा का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतर इलाकों में बर्फबारी व बारिश का सिलसिला बना रहेगा। उत्तराखंड में बुधवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और इसी के साथ उच्च हिमालय पर हिमपात का सिलसिला भी शुरू हो गया। निचले इलाकों में भी हल्की वर्षा हो रही है।
उत्तराखंड में भारी वर्षा-बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने गुरुवार को दून समेत समूचे प्रदेश में भारी वर्षा-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों रोहतांग सहित सभी दर्रों पर बुधवार को तीन फीट से अधिक हिमपात हुआ।
लाहुल स्पीति में भारी हिमपात के कारण परिवहन सेवा बाधित हो गई है। किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में चार से पांच इंच तक हिमपात हुआ है। पांगी घाटी में एक से दो फीट तक हिमपात हुआ, जिस कारण घाटी का संपर्क कट गया है। मनाली में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं, जबकि प्रदेश के निचले क्षेत्रों में वर्षा हुई।
पंजाब में आंधी, वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार तक शीतलहर, अगले तीन दिन तक कांगड़ा, चंबा व कुल्लू जिलों के अधिकतर स्थानों पर भारी वर्षा व हिमपात का आरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब में पिछले दो दिनों से बूंदाबादी व हल्की वर्षा हो रही है। बुधवार को होशियारपुर, गुरदासपुर, पटियाला, पठानकोट, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा व फरीदकोट में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने गुरुवार व शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर भी रह सकती है। कुछ जगहों पर सामान्य से मध्यम वर्षा तो कुछ जगहों पर भारी वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है।
राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना
उधर, मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में 27 फरवरी से एक मार्च के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकतर भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान