निजी स्कूल संचालिका का पति है आरोपी, स्कूल के किचन में किया था रेप, 20 साल की जेल
भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार थाना इलाके में गिरधर परिसर दानिश कुंज में संचालित होने वाले किड्जी स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली 3 साल की मासूम बच्ची से रेप के आरोपी स्कूल संचालिक के पति आशुतोष प्रताप सिंह को 20 साल की सजा सुनाई है। 7 साल पहले हुए दुष्कर्म के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आशुतोष प्रताप सिंह को दोषी करार दिया। यह फैसला विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल ने पॉक्सो एक्ट के तहत सुनाया। अदालत ने आरोपी को 20 साल की सजा के साथ ही 5 लाख रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है । साथ ही पीड़िता की आगे की पढ़ाई और अन्य जरूरतों के लिए 5 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति दिलाई है। अभियोजन की ओर से सीनियर अधिवक्ता हरीश मेहता ने पैरवी की।
लोक अभियोजक से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आशुतोष प्रताप सिंह दानिश कुंज में एक निजी स्कूल की संचालिका का पति है। पीड़िता उसी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती थी। आशुतोष स्कूल में आने वाले बच्चों को वैन के जरिए घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ने का काम करता था। मासूम की मॉ ने पुलिस को बताया की फरवरी 2017 तक उनकी बच्ची रोजाना स्कूल जा रही थी। 21 फरवरी 2017 को बच्ची घर पहुंचने पर रोने लगी। जब मां ने उससे रोने का कारण पूछा तब उसने मां को बताया कि अंकल ने उसको स्कूल के किचन में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया है। बाद में मॉ बेटी को लेकर थाने पहुंची जहॉ मॉ ने आरोप लगाया की आरोपी दस दिन से मासूम बेटी के साथ स्कूल के किचन में ले जाकर गंदा काम कर रहा था। साल 2017 में छात्रा की मां की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने स्कूल संचालक आशुतोष प्रताप सिंह के खिलाफ मामला कायम कर उसे गिरफ्तार किया था।
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन