शिकागो में विमान हादसा टला, रनवे पर टकराने से पहले बचा साउथवेस्ट एयरलाइंस का विमान
अमेरिका के शिकागो में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, शिकागो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर साउथवेस्ट एयरलाइंस का विमान रनवे पर लैंड कर रही था। वहीं, दूसरी तरफ से एक जेट, उसी रनवे पर टेक-ऑफ के लिए आगे बढ़ रही थी।
साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान के पायलट की जैसी ही रनवे पर चल रहे जेट पर नजर पड़ी, उसने विमान को लैंड कराने के बजाय वापस आसमान में टेक-ऑफ करने का फैसला कर लिया। पायलट की होशियारी की वजह से हादसा होते-होते टल गया। विमान जब एक बार फिर हवा में उड़ गया तो यात्री भी हैरान रह गए। थोड़ी देर के लिए विमान में सवार यात्रियों में खौफ की स्थिति पैदा हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि साउथवेस्ट का विमान सुबह 9 बजे के करीब रनवे के पास पहुंच रहा था, तभी अचानक ऊपर उठ गया। उसी समय एक छोटा विमान रनवे पार कर रहा था।
एयरलाइन कंपनी ने क्या कहा?
एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा, ‘साउथवेस्ट फ्लाइट 2504 सुरक्षित रूप से उतरी. चालक दल ने एक अन्य विमान के रनवे पर आने के बाद संभावित टकराव से बचने के लिए सावधानी के तौर पर दोबारा उड़ान भरी। चालक दल ने सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और फ्लाइट बिना किसी घटना के उतरीय़। बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है।’
बता दें कि हाल ही में अमेरिका में कई विमान दुर्घटनाएं घटी हैं। 6 फरवरी को अलास्का में कम्यूटर प्लेन का क्रैश भी शामिल है, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। 26 जनवरी को, वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर एक आर्मी हेलीकॉप्टर और एक अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में टक्कर हो गई, जिससे दोनों पर सवार 67 लोगों की मौत हो गई।
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा