शेरगिल ने कहा- Air India को हर श्रेणी में 'सबसे खराब' का अवार्ड मिलना चाहिए, जानिए क्यों
Air India: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने एयर इंडिया को निशाने पर लिया है. जयवीर शेरगिल ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट कर एयर इंडिया की सर्विसेज को लेकर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अपने मैसेज में यहां तक लिख दिया है कि ‘अगर सबसे खराब एयरलाइंस के लिए कोई ऑस्कर के बराबर पुरस्कार होता तो एयर इंडिया हर श्रेणी में जीतती.’पेशे से सुप्रीम कोर्ट के वकील जयवीर शेरगिल ने नाराजगी जाहिए करते हुए एयर इंडिया की खामियों के बारे में भी लिखा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट किए मैसेज में एयरलाइंस की बदहाली बयां करते हुए लिखा है कि टूटी हुई सीटें, सबसे खराब कर्मचारी, दयनीय ऑन ग्राउंड सपोर्ट स्टाफ, कस्टमर सर्विस को बारे में दो टूक रवैया. उन्होंने आगे लिखा है कि एयर इंडिया में उड़ान भरना एक सुखद अनुभव नहीं है, लेकिन आज इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
शिवराज सिंह भी जता चुके हैं अपनी नाराजगी
यहां आपको बता दें कि जयवीर शेरिगल खुद भी पायलट हैं. उनके पास निजी पायलट लाइसेंस है और वह शौकिया तौर पर फ्लाइट उड़ाते हैं. बीजेपी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एयर इंडिया की सर्विसेज को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं. एक्स पर पोस्ट के जरिए शिवराज सिंह चौहान ने बताया था कि पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा करने के लिए उन्हें उन्हें भोपाल से दिल्ली आना था.
शिवराज सिंह ने AI को लेकर कही थी यह बात
उनके लिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI436 में टिकट करवाया था, जिसमें उन्हें सीट नंबर 8C आवंटित की गई थी. सीट पर बैठने के बाद शिवराज सिंह को पता चला कि सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी. जिस पर बैठकर सफर करना बेहद तकलीफदायक था. जब उन्होंने क्रू से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? तब उन्हें बताया गया कि मैनेजमेंट को पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी गई थी, ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए. ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं.
बेहतर सेवा को शिवराज ने बताया था भ्रम
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा था कि ‘मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला. मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है. क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा’.
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा