पश्चिमी विक्षोभ का असर, यूपी-बिहार-राजस्थान में बारिश के आसार
देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज मौसम करवट बदलेगा और तीन दिन दिल्ली में हल्की या बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।
आसमान में आज बादल छाए रह सकते हैं, रात में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। बात करें अगर यूपी के मौसम की तो उत्तर प्रदेश में हल्की ठंड देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान थोड़ा और नीचे जा सकता है। वहीं 27 फरवरी 2025 से प्रदेश में बारिश होने की भी संभावना है। यह बारिश अगले 2 दिनों तक जारी रह सकती है।
पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़ और मुरादाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश होगी.
इन जिलों में होगी बारिश
1 मार्च को भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
साथ ही बादल गरजने व बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज उत्तराखंड के कई राज्यों में बारिश होगी।
पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, और अल्मोड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। यहां 28 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है।
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन