फोन नहीं मिलने की जिद में किया सुसाइड, ऑनलाइन गेम खेलने की लत ने बिगाड़ रखा था
इंदौर: मोबाइल गेम की लत और जिद ने इंदौर में 9वीं के छात्र की जान ले ली। उसने पास की दुकान से जहरीली दवा खरीदी और पी ली। दोस्तों ने जब यह देखा तो तुरंत उसकी मां को सूचना दी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र प्रिंस (16) पुत्र संजय शाह आदर्श इंदिरा नगर का रहने वाला था। उसने रविवार रात जहर खा लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।
प्रिंस 9वीं का छात्र था और उसके परिवार में माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं। उसके पिता मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले प्रिंस अपने माता-पिता के साथ बिहार के नारायणपुर गांव गया था प्रिंस को मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने की लत थी, इसलिए वह लगातार अपनी मां सुधा से नया मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। उसकी मां ने कहा था कि जब उसके पिता की सैलरी आएगी, तब वह उसे मोबाइल दिला देंगी। रविवार को प्रिंस फिर से मोबाइल के लिए जिद करने लगा। उसने मां से कहा कि अगर उसे मोबाइल नहीं मिला, तो वह अपनी जान दे देगा। मां ने समझाने की कोशिश की और कहा कि रात हो गई है, सोमवार को वह अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर उसे मोबाइल दिला देंगी। लेकिन प्रिंस को तुरंत मोबाइल चाहिए था, क्योंकि उसे सुबह स्कूल जाना था।
मां ने उसे भरोसा दिलाया कि वे खाना खाने के बाद मोबाइल लेने जाएंगे, लेकिन प्रिंस गुस्से में घर से निकल गया। वह नजदीकी किराना दुकान पर गया और वहां से जहरीली दवा का पैकेट खरीदा। उसने उसे पानी में घोलकर पी लिया। जब परिजनों को पता चला, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान प्रिंस ने कहा कि वह सिर्फ अपने परिजनों को डराने के लिए ऐसा कर रहा था, लेकिन सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पिता और कुछ परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जल्द ही अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
भारत रत्न श्री डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जन्म जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमिटी द्वारा पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की
पीएम मोदी बोले—देहरादून पर मां डाट काली की असीम कृपा बनी हुई है
शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता यह सम्मान
सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू
आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया शेयर
बंगाल में राहुल गांधी की एंट्री से सियासत गर्म, पीएम मोदी की 8 रैलियों से बढ़ेगा मुकाबला?
मेडिकल स्टोर्स के जरिए मरीजों तक पहुंच रही थीं नकली दवाइयां
स्लो ओवर रेट नहीं, DRS और टाइम-आउट बढ़ा रहे मैच का समय
उत्तराखंड में दिखी पीएम मोदी की जबरदस्त दीवानगी, रैली में उमड़ा जनसैलाब
होर्मुज तनाव बढ़ा: चीन ने अमेरिका से कहा—हमारे व्यापार में दखल न दे
बड़ी खबर: सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के नए मुख्यमंत्री, औपचारिक घोषणा थोड़ी देर में
इन बीमारियों वाले लोग गर्मी में रहें सतर्क
उम्मीदवारों के लिए सख्त हुए दिशा-निर्देश, बढ़ी पारदर्शिता