प्रयागराज से लौटते वक्त हुआ हादसा रीवा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटी,15 लोग घायल
मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. दरअसल, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलट गई. इस हादसे में 15 लोग घायल हो घए. यह हादसा प्रयागराज से लौटते वक्त हुआ है. फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाकुंभ से लौटते समय हुआ ये हादसा
बता दें कि बस और ट्रक से बचने के चक्कर में ये हादसा हो गया, जिसमें लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्सीडेंट उस समय हुआ, जब श्रद्धालु महकुंभ से स्नान करके अपने घर और लौट रहे थे. इसी दौरान रीवा जिले के गढ़-कटरा के बीच ये हादसा हो गया.
अचानक ब्रेक मारने के कारण पलट गई ट्रैक्टर ट्रॉली
दरअसल, सामने से आ रही बस और पीछे से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा, जिसके कारण ट्रॉली पलट गई. जानकारी के मुताबिक, इस ट्रैक्टर में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे. कुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे.
सभी घायलों का चल रहा इलाज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.
सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव