गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन, लक्ष्मी कृपा से होंगे धनवान!
माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन शुक्रवार को है. उस दिन माघ शुक्ल द्वितीया तिथि, शतभिषा नक्षत्र, वरीयान् योग, कौलव करण, पश्चिम का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन 10 महाविद्यायों में से दूसरी महाविद्या तारा की पूजा की जाती है. देवी तारा की पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान और कार्य में सफलता की प्राप्ति होती है. शत्रुओं के नाश के लिए भी देवी तारा की पूजा करते हैं. ये देवी स्फटिक की माला धारण करती हैं और सफेद कपड़े पहनती हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, 10 महाविद्यायों की उत्पत्ति देवी सती से हुई है.
शुक्रवार के दिन व्रत और लक्ष्मी पूज करने से धन, संपत्ति, वैभव आदि में बढ़ोत्तरी होती है. शाम के समय प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करें. फिर उनको खीर, दूध से बनी सफेद मिठाई, बताशे आदि का भोग लगाएं. कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी. कुंडली के शुक्र दोष को दूर करने के लिए सफेद कपड़े पहनें. इत्र लगाएं. चांदी, मोती के आभूषण पहनें. शुक्र का शुभ रत्न हीरा और उपरत्न ओपल है. इसको पहनने से भी शुक्र मजबूत होता है. शुक्रवार को शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें. शुक्र के मजबूत होने से आपके सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी. वैदिक पंचांग से जानते हैं आज का मुहूर्त, पंचक, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय आदि.
आज का पंचांग, 31 जनवरी 2025
आज की तिथि- द्वितीया – 01:59 पी एम तक, उसके बाद तृतीया
आज का नक्षत्र- शतभिषा – 04:14 ए एम, फरवरी 01 तक, फिर पूर्व भाद्रपद
आज का करण- कौलव – 01:59 पी एम तक, तैतिल – 12:49 ए एम, फरवरी 01 तक, उसके बाद गर
आज का योग- वरीयान् – 03:33 पी एम तक, फिर परिघ
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- कुंभ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:10 ए एम
सूर्यास्त- 06:00 पी एम
चन्द्रोदय- 08:28 ए एम
चन्द्रास्त- 08:02 पी एम
माघ गुप्त नवरात्रि दूसरे दिन के शुभ मुहूर्त
रवि योग: कल, प्रात: 04:14 ए एम से 07:09 ए एम तक
ब्रह्म मुहूर्त: 05:24 ए एम से 06:17 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:56 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:23 पी एम से 03:06 पी एम
अमृत काल: 09:31 पी एम से 11:01 पी एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 07:10 ए एम से 08:31 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:31 ए एम से 09:52 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:52 ए एम से 11:13 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:35 पी एम से 01:56 पी एम
चर-सामान्य: 04:38 पी एम से 06:00 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:17 पी एम से 10:56 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:34 ए एम से 02:13 ए एम, फरवरी 01
अमृत-सर्वोत्तम: 02:13 ए एम से 03:52 ए एम, फरवरी 01
चर-सामान्य: 03:52 ए एम से 05:31 ए एम, फरवरी 01
अशुभ समय
राहुकाल- 11:13 ए एम से 12:35 पी एम
गुलिक काल- 08:31 ए एम से 09:52 ए एम
यमगण्ड- 03:17 पी एम से 04:38 पी एम
दुर्मुहूर्त- 09:20 ए एम से 10:03 ए एम, 12:56 पी एम से 01:40 पी एम
पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- पश्चिम
रुद्राभिषेक के लिए शिववास
गौरी के साथ – 01:59 पी एम तक, उसके बाद सभा में.
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल