गोल्ड की कीमत ₹92,000 तक पहुंची, निवेशकों के लिए नया युग
शादी-विवाह के सीजन से पहले ज्वैलरी दुकानदारों की जबरदस्त खरीदारी के बीच बुधवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में आज 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये के उछाल के साथ 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई। बताते चलें कि मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके साथ ही, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी आज 700 रुपये बढ़कर 91,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
1,03,500 रुपये हुआ एक किलो चांदी का भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को दिल्ली में चांदी भी 1000 रुपये की तेजी के साथ 1,03,500 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि मंगलवार को चांदी का भाव 1,02,500 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ था।
इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिकी आर्थिक मंदी की चिंताओं ने सुरक्षित-संपत्तियों की मांग को बरकरार रखा है, जिससे सोने की कीमतों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह के मौसम में ग्राहकों की डिमांड को पूरा करने के लिए लोकल दुकानदार जमकर सोना खरीद रहे हैं। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सोने की कीमतें इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।
रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचा हाजिर सोने का भाव
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च एनालिस्ट कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में कुल मिलाकर तेजी का रुख रहा, लेकिन आज रात फेडरल रिजर्व की बहुप्रतीक्षित नीतिगत समीक्षा और टिप्पणी से पहले ये सीमित दायरे में रही।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 0.15 प्रतिशत बढ़कर 3039.22 डॉलर प्रति औंस हो गया। सत्र के दौरान, ये 3045.39 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।
गोल्ड ईटीएफ में 9.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड फ्लो
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि इसके साथ ही, ईटीएफ में निवेश बढ़ गया है। इसमें फरवरी में 9.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड फ्लो देखने को मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी के अनुसार, व्यापारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि साल के अंत में आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, तो गोल्ड मार्केट में धारणा बदल सकती है।
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
रावघाट-जगदलपुर परियोजना को मिली हरी झंडी
भारत के लिए खुशखबरी, सातवां LPG टैंकर Green Shanvi सुरक्षित निकला
DC vs MI मुकाबला, टॉप ऑर्डर पर टिकी नजरें
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
गुजरात की नजर पहली जीत पर, राजस्थान देगा कड़ी टक्कर
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
स्थानीय स्वाद का लिया आनंद, CM ने बढ़ाया लोकल फूड का मान