अभिषेक शर्मा भी पीछे रह गए, वैभव सूर्यवंशी ने लगाया जोरदार दबाव – 3 कारण
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल तय हुआ है. टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब भारत-पाकिस्तान टकरा रहे हैं. पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा होंगे, जिन्होंने भारत की पूरी टीम से ज्यादा छक्के अकेले मारे हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी अगर इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा होते तो वो पाकिस्तान को उनसे भी ज्यादा पीटते? कम से कम वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच की बातों से तो यही लगता है.
वैभव सूर्यवंशी में आक्रमकता अभिषेक शर्मा से ज्यादा
वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने TV9 हिंदी से बातचीत में 3 बातों का जिक्र करते हुए वैभव और अभिषेक की बल्लेबाजी के बीच का फर्क बताया. उन्होंने पहली बात ये कही कि वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा के मुकाबले ज्यादा आक्रामक हैं. उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा के पास वैभव सूर्यवंशी से ज्यादा मैच्योरिटी तो है. मगर जिस दिन उतना तजुर्बा वैभव सूर्यवंशी के पास आ गया वो उनकी आक्रामकता तो अभिषेक से ज्यादा रहेगी ही. उसके अलावा वैभव का स्किल भी ज्यादा डेवलप होगा.
काबिलियकत और स्ट्राइक रेट के मामले में वैभव आगे
काबिलियत के मोर्चे पर भी मनीष ओझा ने वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा से ऊपर रखा है. उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी एक बार जब गेंदों को हिट करना शुरू करते हैं तो फिर रुकते नहीं. वो हर गेंद को मारना चाहते हैं. जबकि अभिषेक डिफेंसिव अप्रोच में चले जाते हैं.
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच का फर्क उनके स्ट्राइक रेट को देखकर भी समझ आता है. T20 में अगर आप दोनों का स्ट्राइक रेट देखेंगे तो अभिषेक शर्मा के मुकाबले वो वैभव सूर्यवंशी का ज्यादा होगा. T20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी उन इक्के-दुक्के खिलाड़ियों में हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 207.03 का है. वहीं अभिषेक शर्मा ने 167.67 की स्ट्राइक रेट से ही रन बनाए हैं.
वैभव तो पाकिस्तान की ज्यादा पिटाई करते?
T20 क्रिकेट में बल्लेबाज की पावर का असली अंदाजा उसके स्ट्राइक रेट से ही चलता है. और, अगर उसे देखें तो लगता है कि मनीष ओझा ने जो वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा से ज्यादा दमदार माना है वो गलत भी नहीं. ऐसे में अगर अभिषेक शर्मा की जगह या उनके साथ वैभव सूर्यवंशी भी टीम में होते तो पाक टीम की पिटाई फिर देखते बनती.
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
मालवा में बनने जा रहा शिव का तीसरा लोक, विरुपाक्ष महादेव के भूल भुलैया वाले मंदिर का बदलेगा स्वरूप
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना