भारतीय वायुसेना का आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम
भारतीय वायुसेना अपने अटैक हेलीकॉप्टर बेड़े को आधुनिक और स्वदेशी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है. सूत्रों के मुताबिक, पुराने सोवियत दौर के Mi-35 हिंड हेलीकॉप्टर को 2030 के दशक तक पूरी तरह से सेवा से हटाया जाएगा. फिलहाल IAF एक ही स्क्वाड्रन में इन हेलीकॉप्टर्स का उपयोग कर रही है और इन्हें इस दशक के अंत तक ऑपरेशन में बनाए रखने के लिए रूस की मदद से ओवरऑल किया जा रहा है.
डिफेंस सूत्रों के अनुसार, Mi-35 की जगह अब स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ लेगा. हालांकि, दोनों हेलीकॉप्टर वजन और क्षमता के मामले में अलग हैं, फिर भी वायुसेना का भरोसा अब पूरी तरह से ‘प्रचंड’ पर है, क्योंकि इससे भारत की विदेशी अटैक हेलिकॉप्टर पर निर्भरता कम होगी और स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर प्रचंड प्रोग्राम का और विस्तार होगा.
‘Mi-35’ दशकों तक वायुसेना का भरोसेमंद योद्धा
1980 के दशक में शामिल हुआ Mi-35 वायुसेना के लिए एक भरोसेमंद अटैक हेलीकॉप्टर रहा है. इसने कई अभियानों में नजदीकी हवाई मदद और दुश्मन के बख्तरबंद वाहनों को निशाना बनाने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन अब जब यह हेलीकॉप्टर अपने सेवा जीवन के अंतिम चरण में है, तो वायुसेना का फोकस आधुनिक और स्वदेशी विकल्पों की ओर बढ़ रहा है.
‘प्रचंड’ पर बड़ा दांव, अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर पर निर्भरता कम !
सूत्रों के मुताबिक, HAL द्वारा विकसित LCH ‘प्रचंड’ न केवल Mi-35 की जगह लेगा, बल्कि आने वाले समय में यह IAF का मुख्य अटैक हेलीकॉप्टर बन जाएगा. इसके चलते वायुसेना अमेरिकी AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टर्स की खरीद योजना पर विचार कर रही है. यदि प्रचंड हेलीकॉप्टर वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा और तमाम ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने में सफल रहता है तो हो सकता है कि अपाचे हेलिकॉप्टर की और खरीद न की जाए. हालांकि, इस विषय पर अभी मंथन चल रहा है और यदि ऐसा होता है तो प्रचंड न केवल Mi-35 की जगह लेगा, बल्कि जल्द ही यह हमारे बेड़े का सबसे बड़ा अटैक हेलीकॉप्टर बन जाएगा.
क्यों खास है प्रचंड?
प्रचंड एक हल्का लेकिन शक्तिशाली अटैक हेलीकॉप्टर है, जिसे खासतौर पर ऊंचे और कठिन इलाकों में ऑपरेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 5.8 टन है, जो Mi-35 के 11.5 टन से काफी कम है. इसके हल्के होने का फायदा यह है कि यह 6,500 मीटर (करीब 21,300 फीट) की ऊंचाई तक आसानी से उड़ान भर सकता है जो लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्रों में बहुत जरूरी है.
यह हेलीकॉप्टर एयर-टू-एयर और एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल, 20 मिमी टर्रेट गन और रॉकेट पॉड्स से लैस है. इसमें स्टेल्थ फीचर्स और आधुनिक एवियोनिक्स हैं, जो इसे दुश्मन की नजर से बचने और सटीक हमले करने में सक्षम बनाते हैं.
IAF और सेना दोनों कर रही हैं ‘प्रचंड’ की तैनाती
भारत सरकार ने 156 प्रचंड (LCH) हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय और HAL के बीच 62,700 करोड़ रुपये का समझौता किया है. इसमें से 90 हेलीकॉप्टर सेना को और 66 वायुसेना को दिए जाएंगे. अभी वायुसेना के पास 10 और सेना के पास 5 प्रचंड हेलीकॉप्टर हैं.
एक युग का अंत, एक नए युग की शुरुआत
Mi-35 की सेवा समाप्ति भारतीय वायुसेना के लिए एक युग के अंत जैसा होगा. दशकों से वायुसेना रूसी हेलीकॉप्टरों पर निर्भर रही है. अब जब वह पूरी तरह से स्वदेशी हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ पर भरोसा जता रही है, तो यह भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति की दिशा में एक मजबूत कदम है.
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी